Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दी चेतावनी

लोगों की समस्याओं में प्रमुख रूप से राजस्व, खाद्यान्न, पुलिस प्रशासन, पेयजल आर्थिक सहायता अवैध कब्जे रहा।

लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।

यूपी के लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को 7, कालिदास मार्ग स्थित आवास पर जनसुनवाई की।उन्होंने कहा कि अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए लखनऊ तक गरीब जनता का आना गंभीर बात है।इसे गंभीरता से लिया जा रहा है और इसलिए सभी अधिकारी अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाएं,अन्यथा की स्थिति में सरकार दंडात्मक कार्रवाई करेगी।

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं के निराकरण की अपील की विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं में प्रमुख रूप से राजस्व, खाद्यान्न, पुलिस प्रशासन, पेयजल आर्थिक सहायता अवैध कब्जे आदि की थी, जिनके निराकरण के लिए उप मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों से बात की तथा उनके शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देश दिए मौर्य ने इतनी बड़ी संख्या में जिलों से समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यालय आने पर कड़ी नाराजगी जताई।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस जिले के लोग समस्यायें लेकर मुख्यालय तक आ रहे हैं, उन जिलों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाएगी और समय पर समस्याओं के निस्तारण न करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *