
राम किशोर रावत (माल/लखनऊ) :: कस्बा स्थित राजकीय ऊद देवी बालिका इन्टर कालेज पासी में मंगलवार को किशोर/किशोरी मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बालिकाओं को यौन एवम प्रजनन सहित विभिन्न जान कारिया दी गयीं।साथ ही प्रतियोगिताओं में विजेता बालिकाओं को पुरस्कार भी वितरण किये गये।कार्यक्रम में कुल चार सौ सोलह बालिकाओं का वेट, लम्बाई, हीमोग्लोबिन का परीक्षण एएनएम द्वारा किया गया।साथ ही आँखो मे कमी,यौन एवम प्रजनन,स्वास्थ्य,तथा मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी क्विज के साथ पेंटिंग और वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गयी।बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा पोषण वाली सामग्रियों का स्टाल लगाया गया। किशोरियों को एनीमिया, आयरन फोलिक एसिड के सम्बंध में जानकारी दी गयी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
एच् ई ओ देवेंद्र कुमार ने लिंग हिंसा तथा तम्बाकू व अन्य मादक पदार्थों से होने वाले नुकसान के सम्बन्ध में जानकारी दी।सीएचसी अधीक्षक डॉ0 के डी के मिश्रा ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये।अधीक्षक ने किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और इस अवस्था मे अपने माता पिता के बताये निर्देशो को पालन करने की जरूरत बतायी।कार्यकम में डॉ0 ब्रिजीत दुबे,देवेंद्र कुमार कनौजिया,सौरभ सिंह, रविन्द्र अवस्थी और कार्यक्रम का संचालन कर रही राजकीय ऊददेवी बालिका इन्टर कालेज की शिक्षिका श्रीमती वीनादेवी भी किशोरियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !