स्वच्छ भारत मिशन मखौल उड़ाते अधिकारीयों चौक जाएंगे आप सच्चाई जानकर
माल रामकिशोर रावत
माल/लखनऊ।स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे हैं अधिकारी आधी अधूरी तैयारी पर ही घोषित कर दी गई ओडीएफ पंचायत।जबकि बागों में शौचालय बनवा कर अपनी ही पीठ थपथपा रहे हैं अधिकारी। यही नहीं इस पंचायत के प्रधान भी नहीं हैं पीछे गांव से बाहर खुद का शौचालय बनवा कर ओडीएफ के गुण गा रहे हैं प्रधान। मामला ग्राम पंचायत केडौरा का है।माल विकास खंड कि एक ऐसी पंचायत भी है जिसका नजारा देखने लायक है।
आधी अधूरी तैयारी पर ही आंख बंद कर अधिकारियों ने केडौरा पंचायत को ओडीएफ घोषित कर दिया। जबकि 70 फ़ीसदी लोग आज भी नर्क जैसा जीवन इस पंचायत में व्यतीत करने पर मजबूर हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि बागों व खेतों में शौचालय बनवा कर जहां अधिकारी अपनी पीठ खुद थपथपा रहे हैं वहीं इस पंचायत की महिलाएं व पुरूष आज भी खुले में शौच जाने पर मजबूर हैं।
लखनऊ देश का 7वां सबसे प्रदूषित शहर, जानिए आपका शहर कोनसे नंबर पे है
इतना ही नहीं इस पंचायत के प्रधान जय देवी ने खुद अपना शौचालय गांव से लगभग 300 मीटर की दूरी पर बाग में बनवा रखा है जब प्रधान पीछे नहीं है तब भला परिवार के लोग पीछे क्यों रहते प्रधान के चाचा ने लगभग 400 मीटर की दूरी पर बाग में शौचालय बनवा लिया और अधिकारी उसी रास्ते से गुजरते रहे लेकिन बागों में बने दर्जनों शौचालयों पर उनकी नजर आज तक नहीं पड़ी और आनन-फानन पंचायत को ओडीएफ घोषित कर चलते बने शौचालय चेक करने की आवश्यकता ही नहीं समझी और खुले में शौच मुक्त का तमगा जीत लिया।
एस.आर. ग्रुप लखनऊ में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ.प्र. का स्थापना दिवस मनाया गया।
जब कि इस पंचायत में आज भी ऐसे परिवार हैं जो अभी भी शौचालय के लिए मुंह फैलाए बैठे हैं लेकिन शौचालय नहीं मिल पा रहा है। बागों में बने शौचालयों का नजारा तब देखने लायक होगा जब बरसात का समय हो वैसे तो या शौचालय पूर्ण रूप से निशप्रयोज पड़े हुए हैं लेकिन महिलाएं 300 मीटर की दूरी तय कर रात्रि में कैसे पहुंचेगी इससे अच्छा तो यही है खुले में शौच तो करना उनकी मजबूरी है। यही सच है कि स्वच्छ भारत मिशन को पंचायत राज पलीता लगा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !