Breaking News

एस.आर. ग्रुप लखनऊ में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ.प्र. का स्थापना दिवस मनाया गया।

एस.आर. ग्रुप लखनऊ में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ.प्र. का स्थापना दिवस मनाया गया।

बख्शी का तालाब स्थित एस. आर. ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन, लखनऊ में 11 नवंबर 2018 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कार्यक्रम का आयोजन हुआ यह दिवस शिक्षक निर्माण के लिए जाना जाता है। शिक्षक का मतलब है पुनर्निर्माण बालक को सम्यक दिशा की तरफ उन्मुख करने का कार्य शिक्षक का है। सुखी मन शिक्षक, नकल विहीन परीक्षा, शिक्षक चिंता मुक्त होकर अध्यन अध्यापन में लगे। रोजगार परक शिक्षा, कामन पाठ्यक्रम, शोध पीठ को सरकार क्रियान्वित कर रही है।

उक्त बातें एसआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री प्रो दिनेश शर्मा ने कहा कि जीवन जीने की कला सिखाने का कार्य शिक्षक का है ।

एस.आर. ग्रुप लखनऊ में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ.प्र. का स्थापना दिवस मनाया गया।एस.आर. ग्रुप लखनऊ में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ.प्र. का स्थापना दिवस मनाया गया।

विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ओमपाल सिंह ने कहा की किसी भी संगठन को संचालित करने के लिए कार्यकर्ता, कार्यालय, कार्यक्रम व कोष की जरूरत होती । इनमें कार्यकर्ता जीवंत व्यक्ति है जो संगठन को ताकत देता है। आज शिक्षा मंदिरों में कई विसंगतियां पैदा हो गई है, हमारी शिक्षा व्यवस्था पर हमारे पुराने ज्ञान पर प्रश्न उठ खड़े हुए हैं। हमें समय का प्रबंधन, विचारों में सकारात्मक सोच, संतुलन, व्यवहार और सबको साथ चलने के मार्गदर्शक सिद्धांतों का अनुकरण करना होगा। सबको साथ लेकर चलना ही संगठन है ।

विशिष्ट अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुरेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों को उनके कर्तव्य बोध के लिये आत्म चिंतन करने की सलाह और संगठन की उपलब्धियों एवं शैक्षिक जगत में इसके योगदान की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा संवर्ग के राष्ट्रीय प्रभारी महेंद्र कुमार ने उच्च शिक्षा में व्याप्त विसंगतियों का निराकरण के प्रभावी उपाय बताया और संगठन के नाते समाज के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन का आग्रह किया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए एसआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ पवन सिंह चौहान ने कहा कि उच्च शिक्षा माध्यमिक शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षा में आधुनिक तकनीक एवं व्यवहारिक ज्ञान को सम्मलित करने से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों व सम्मिलित समस्त शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

प्रदेश भर के प्राथमिक माध्यमिक उच्च तकनीकी संवर्गो से चयनित शिक्षक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम के पूर्व प्रदेश कार्यकारणी बैठक का आयोजन किया गया जिसमे अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की इंदौर बैठक में लिए गए अहम फैसलों पर चर्चा की गयी। प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में संवर्ग सह बैठकें हुई जिसमें प्राथमिक, माध्यमिक , उच्च शिक्षा तथा तकनीकी शिक्षा की समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ और उन्हें शासन से निराकरण कराने का आग्रह उपमुख्यमंत्री से किया गया।

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले- जब राम चाहेंगे, तभी मंदिर का निर्माण होगा

कार्यक्रम का संचालन लखनऊ विश्वविद्यलय इकाई की अध्यक्ष डॉ किरण लता डंगवाल ने किया। आभार ज्ञापन डॉ. हरनाम सिंह ने किया जिसमें प्रमुख रूप से उच्च शिक्षा संवर्ग के प्रदेश महामंत्री डॉ लवकुश मिश्रा, डॉ राजदेव तिवारी, दिनेश गुप्ता, अजीत सिंह, श्री कृष्ण त्रिवेदी, सुरेश पति त्रिपाठी, डॉ विजय कर्ण, भगवती सिंह ,शिव शंकर सिंह, गोविंद तिवारी,डॉ अम्बरीष सिंह, डॉ संदीप बालियान, सुनील मिश्रा,डॉ आलोक सिंह, मुकेश डागुर, प्रीति सिंह, पूजा अग्निहोत्री, रुचि अरोड़ा ,मधुकर सिंह मौजूद रहे।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *