Breaking News

दरभंगा कोर्ट में शराब तस्कर दोषी करार, सजा 27 फरवरी को

दरभंगा : उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार द्विवेदी की अदालत ने अवैध रुप से शराब का व्यापार करने के जुर्म में मोरो थाना क्षेत्र के गोदाईपट्टी निवासी राजन कुमार तथा समस्तीपुर जिला के चकमेहिषी थाना क्षेत्र के नामापुर निवासी निरंजन कुमार को दोषी करार दिया है।

मोरो थानाकांड सं.32/17 से संबंधित जीओ केश नं.1042/17 के तहत केश का ट्रायल प्रारंभ हुई। स्पेशल पीपी हरेराम साह ने बताया कि कोर्ट ने दोनो दोषसिद्ध अभियुक्तों का बंधपत्र रद्द करते हुए जेल भेज दिया। अदालत ने महज दो बर्ष के अन्दर इस मामले में ट्रायल पुरी कर दोनों अभियुक्तों को दोषी घोषित किया है। अब दोषी घोषित अभियुक्तों के सजा निर्धारण के बिन्दु पर सुनवाई और निर्णय के लिए 27 फरवरी की तिथि निर्धारित किया है।

सांकेतिक

वहीं बिशनपुर थानाकांड सं.138/19 का जीओ केश नं.1180/19 के अभियुक्त गोढियारी निवासी रंजीत कुमार सिंह ने अदालत में अपना अपराध सोमवार को स्वीकार किया है। कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए न्याय निर्णय के लिए 26 फरवरी की तिथि निर्धारित किया है। वकौल स्पेशल पीपी आरोपी की पत्नी ने हीं अपने पति पर शराब पीकर घर में उत्पात मचाने की लिखित शिकायत बिशनपुर थाना में दर्ज कराई थी, जिसमें आरोपी ने अदालत में अपना दोष स्वीकार किया है।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …