Breaking News

लखनऊ:भाजपा सरकार को गांव, किसान, नौजवानों को छोड़ सपा की चिंता सता रही: अखिलेश

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार को गांव-किसान-नौजवान की चिंता नहीं है। उसे केवल समाजवादी पार्टी की चिंता सता रही है। भाजपा सरकार ने सवर्ण-दलित में झगड़ा लगा दिया है।

अखिलेश ने प्रदेश के बिगड़ते हालात, बाढ़ से तबाही व लोगों की बढ़ती परेशानियों पर चिंता जताई। सपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि सरकारी मदद का इंतजार किए बिना बाढ़ में फंसे लोगों की मदद करें। अखिलेश ने शनिवार को पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के भाभुआं गोंडा स्थित आवास पर जाकर उनके भाई व बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने सड़क के रास्ते से जाते समय देखा कि घाघरा नदी के प्रकोप से फसलें प्रभावित हुई हैं।

बाढ़ पीड़ितों के घरों में पानी भरा है। उन्होंने रास्ते में बातचीत में कहा कि सपा की सरकार बनने पर सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है।

पढें यह भी ख़बर- लखनऊ:अखिलेश ने ट्वीट कर सीएम योगी को याद दिलाया राजधर्म!

मंहगाई चरम पर है। किसान को उसकी फसल का घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल रहा है। कर्ज से परेशान किसान फांसी के फंदे पर लटकने को मजबूर है। नौजवान का भविष्य अंधकार में है।

 

बाराबंकी सीमा रामनगर में अरविंद सिंह गोप राजेश यादव एमएलसी, मुबारकपुर में सुरेश यादव एमएलए, मसौली में रामगोपाल रावत, जरवल रोड में पूर्व मंत्री पंड़ित सिंह व कर्नेलगंज में नंदिता शुक्ला और ने स्वागत किया। साथ सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी थे।CM Jankipuram police station now found sleeping during duty

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *