पंजाब के अमृतसर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एनआरआई महिला प्रभजोत कौर की उसके ही पति ने होटल के कमरे में हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मंदीप सिंह ढिल्लों फरार हो गया।

यह घटना कोर्ट रोड स्थित होटल किंग्स रूट की है, जहां प्रभजोत अपने पति के साथ ठहरी हुई थी। पुलिस को होटल के कमरे से महिला का शव मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतका के भाई लवप्रीत सिंह ने बताया कि शादी के सात साल बाद से ही प्रभजोत का वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण था। पति मंदीप सिंह उस पर लगातार चरित्र को लेकर शक करता था और इसी वजह से दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे।
परिजनों के मुताबिक आरोपी पति जबरन प्रभजोत को अपने साथ होटल ले गया और वहीं उसकी हत्या कर दी। प्रभजोत का छह महीने का मासूम बच्चा भी है, जो अब मां के बिना रह गया है।
एसीपी लखविंदर सिंह कलेर ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !