Breaking News

डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ के साथ हो रहा खिलवाड़ : अखिलेश यादव

लखनऊ ब्यूरो :: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने शुकवार को पीपीई किट की क़्वालिटी को लेकर घेरा। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा डाॅक्टर्स एवं नर्सिंग स्टाफ की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री  एवं टीम इलेवन की रोज-रोज हो रही बैठक के बाद भी पीपीई किट की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं है और यही घटिया किट मेडिकल कालेजों में सप्लाई की गई है। इसका खुलासा जीआईएमसी, नोएडा निदेशक एवं प्रधानाचार्य मेरठ द्वारा उनके कालेज/संस्थान में यूपी मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन से आपूर्ति अधोमानक पीपीई किट पाए जाने से हुआ है।
अखिलेश ने कहा कि  इस अधोमानक पीपीई किट की आपूर्ति तथा इसके इस्तेमाल से कोरोना वायरस से निपटने वाले स्टाफ का जीवन स्वयं संकट में पड़ने की स्थिति में आ सकता है। राज्य सरकार को बताना चाहिए कि अब तक कितनी किट वापस हुई है? 13 अप्रैल 2020 से पूर्व हुई शिकायत पर क्या कार्यवाही हुई।
यह घोटाला एक गम्भीर प्रकरण है। अब तो डाॅक्टर और भी चिंतित और सतर्क हो जायेंगे कि सरकार उनके प्रति इस हद तक लापरवाह हो सकती है।  आपात स्थिति में भी भ्रष्टाचार, भाजपा सरकार बेमिसाल। विपक्ष की बात को अनसुना करना लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा हो सकता है।

Check Also

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …