Breaking News

लॉकडाउन में मंत्री और नेताओं ने संभाली घर की कमान, खाना बनाने का फोटो वायरल

लखनऊ ब्यूरो।कोरोना से बचाव के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के बीच मंत्री और नेता अब घर की कमान संभाल रहे हैं। कोई घर में खाना बना रहा है तो कोई किताब पढ़ने में व्यस्त है। यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने अपनी एक फोटो ट्वीट की है जिसमें वह खाना बनाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा पढ़ाई के दिन आ गए। वहीं बस्ती के हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अजय सिंह ने परिवार को आराम देते हुए किचेन का मोर्चा संभाला। सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन पूरे परिवार के लिए उन्‍होंने खुद बनाया। किचेन में आलू मटर, गोभी की सब्‍जी और रोटी पकाते विधायक की तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

लोग उनकी इस पहल को काफी सराह रहे हैं। विधायक अजय सिंह का कहना है कि वह लोग तो रोजाना लगभग बाहर रहते हैं और पूरे साल पत्नी-बच्चे घर का काम करते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक दिन देश और परिवार के नाम। जनता कर्फ्यू के समर्थन के साथ ही परिवार के लिए लजीज भोजन बनाकर काफी आत्मसंतुष्टि हुई।

वहीं दूसरी ओर लॉकडाउनर होने के बाद भी कई लोग घर से बाहर निकल रहे हैँ। पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती के साथ पेश आ रही है। गाजियाबाद में अब तक ऐसे 40 लाेगों पर मुकदमा हो चुका है जो बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर निकले थे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …