दरभंगा : मनरेगा मजदूर सभा के जिला सम्मेलन में देश के आर्थिक मंदी और मजदूरों के पलायन पर जमकर चर्चा हुई। साथ ही संगठित होकर जोरदार प्रतिरोध करने की अपील की गयी। बिरौल पशुपालन विभाग के जगमाया देवी नगर और रमाकांत चौपाल मंच प्रांगण में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि देश में आर्थिक मंदी की मार मजदूर वर्ग पर पड़ रही है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
मिथिला में मजदूरों को काम नहीं मिलने के कारण अन्य प्रदेशों में जाना पड़ता है। जहां उन्हें प्रताड़ित होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार मनरेगा मजदूरी के बजट में कटौती कर कानून में कई तरह के भुगतान संबंधी समस्या पैदा कर मनरेगा कानून को समाप्त करने की साजिश रच रही है। इसका ग्रामीणों के बीच भंडाफोड़ अभियान चलाकर जोरदार प्रतिरोध करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरी 500 रूपये और 200 दिन काम श्रम अधिकार की सुरक्षा को लेकर यह संगठन अहम भूमिका निभायेगी। इस मौके पर खेग्रामस के जिला सचिव कल्याण भारती ने काम-काज का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिला सम्मेलन में प्रतिवेदन को पारित कर दिया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में भोला सदाय ने झंडोतोलन किया और उसके बाद संगठन के मृत साथियों को श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश महतो, जंगी यादव, शनिचरी देवी, मो. जमालुद्दीन और बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षमंडली ने की। वहीं इस अवसर पर 19 सदस्यीय जिला परिषद् का गठन किया गया।

इस मौके पर सूर्यनारायण शर्मा, रामविलास मंडल, मनोज यादव, विशम्भर पासवान, शीला देवी, डॉ. उमेश साह आदि ने विचार रखे। दूसरी ओर बिहार राज्य मनरेगा मजदूर सभा जिला परिषद् में अध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान, सचिव बैद्यनाथ यादव, लालबहादुर सदाय, रामकिशुन साह, महावीर पासवान, राज कुमार मंडल, नन्दु राम, विनोद सिंह, गणेशी मुखिया, राजेश पासवान, राम विलास मंडल, अली मोहम्मद, बदरी सदाय, दिनेश पासवान, बदनिया देवी, शीला देवी, फूल कुमारी देवी, सुनीता देवी, मो. सफीउल को शामिल किया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !