डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं। अबतक जीती हुई घोषित सीटों में से एनडीए को 125, महागठबंधन को 110 और एआइएमआइएम, बसपा व दूसरे दलों को 8 सीटें मिली है। इस तरह एनडीए नेे बहुमत हासिल कर लिया है।
- दिल्ली की प्यास बुझाएगा हरियाणा: अतिरिक्त 30 क्यूसेक पानी मिलने से मिलेगी बड़ी राहत
- शादी के दो महीने भी नहीं पूरे, नवविवाहिता मुस्कान की संदिग्ध फांसी, पति हिरासत में
- लोकलाज के डर में नवजात सड़क पर छोड़ा गया, डॉक्टरों की मेहनत ने बचाई मासूम की जान
- सोनीपत में रिश्तों का खौफनाक अंजाम—भाभी की हत्या के बाद बुजुर्ग ने दी जान, सुसाइड नोट बना जांच का आधार
- सोसायटियों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, ऑडिट के बाद भी काम अधूरा तो कार्रवाई तय
बिहार प्रदेश युवा जनता दल यू० के संगठन सचिव सह मुज़फ़रपुर नगर के प्रभारी राजेश्वर राणा और युवा जेडीयू दरभंगा के संयुक्त नेतृत्व में दरभंगा के कर्पुरी चौक पर नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की जीत पर युवा जेडीयू में ख़ुशी मनाया गया ।

राजेश्वर राणा ने कहा कि जनता ने एक बार फिर एनडीए पर विश्वास किया है और महागठबंधन को सिरे से नकार दिया। एनडीए का विजयरथ गतिमान है जबकि महागठबंधन की हार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनेगी और युवाओं में ख़ुशी की लहर है। इस मौक़े पर अंशु कुमार , गोपाल कुमार ,रिशव सिंह , नीरज झा, सिद्रआथ झा ,समीर मिश्रा , मांनी कुमार और युवा जेडीयू के अन्य साथी मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !