Breaking News

प्रदेश में 8 महीने में 139 पर लगाया गया एनएसए

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस वर्ष जनवरी से अब तक कुल 139 अभियुक्‍तों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने लोक व्‍यवस्‍था प्रभावित करने वाले मामलों में एनएसए के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, ताकि अपराधियों में भय एवं जनता में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ हो सके। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एनएसए के तहत कार्रवाई की गई।

इनमें से गोकशी के मामले में 76 अभियुक्तों, बालिकाओं के विरुद्ध अपराध में 6 अभियुक्तों, गंभीर अपराध में 37 अभियुक्तों व अन्य अपराधों में 20 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध जघन्‍य अपराध, गोकशी की घटनाओं, मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्‍त व्‍यक्तियों, गम्‍भीर अपराधों एवं अन्‍य सनसनीखेज अपराधों से जुड़े अभियुक्‍तों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध आईपीसी की धाराओं के आलावा एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जा रही है शासन ने सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस कप्‍तानों को इस बारे में कड़े निर्देश दिए गए हैं।

Check Also

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *