Breaking News

सवा लाख का इनामी फेकला निवासी कुख्यात हरियाणा से गिरफ्तार

डेस्क : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के फेकला गांव का रहने वाला इनामी बदमाश मो. अहमद रजा सिद्दीकी उर्फ जावेद हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने उस पर सवा लाख रुपए का इनाम रखा था। वह मो.अब्दुल अजीज का पुत्र है। पुलिस ने उसके पास से कट्टा बरामद किया है।

वह राहजनी, डकैती, बैंक लूट व गिरोहबंदी जैसी दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसके विरुद्ध दिल्ली में 10 व दरभंगा में चार मामले दर्ज हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए बहादुरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि इस अपराधी के बारे में पहले भी दिल्ली पुलिस ने संपर्क किया था परंतु वह पिछले कई सालों से दरभंगा में नहीं रह रहा था।

बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मो. अहमद रजा सिद्दीकी ने सबसे पहले दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में वर्ष 1993 मेंं वारदात को अंजाम दिया था। उसके बाद वह दरभंगा छोड़कर दिल्ली चला गया। वहां1997 में कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में आपराधिक घटना को अंजााम दिया। उसके बाद से लगातार कई घटनाओं को अंजाम देता रहा। इस दौरान वह कई बार जेल भी जा चुका है।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …