डेस्क : बिहार की राजधानी पटना में घूस लेकर महात्मा गांधी सेतु पर भारी वाहन ख़ासकर ओवरलोडेड ट्रक को पार करने के आरोप में एक साथ 45 पुलिस वालों को निलंबित कर दिया गया हैं.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
बिहार पुलिस के इतिहास में शायद एक साथ इतनी संख्या में घूस लेने के आरोप में एक साथ इतनी संख्या में पुलिस वालों के खिलाफ कारवाई का ये पहला उदाहरण हैं. यह कारवाई पटना के यातायात पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी ने किया हैं. दरअसल छठ पूजा के दौरान भयंकर जाम लगा था, ना केवल ट्रक से पैसे लेकर अनुमति दिए जाने के कारण बल्कि घूस के पैसे में बंदरबांट को लेकर पुलिस वालों में मारपीट की घटना भी हुई थी. जिसके जांच में पूरे घोटाले का पर्दाफ़ाश हुआ. निलंबित पुलिसवालों में छह दारोगा, सात एएसआई और 32 सिपाही शामिल हैं.

कार्रवाई करने वाले पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी का कहना हैं कि सीसीटीवी की जांच में घूस लेने का आरोप प्रथम दृष्ट्या सही साबित हुआ और उसी आधार पर अब प्राथमिकी दर्ज करने का भी आदेश दिया गया हैं. जो पुलिस अधिकारी हैं उनपर विभागीय जांच का भी आदेश दिया गया हैं. फ़िलहाल महात्मा गांधी सेतु पर अब सभी नये पुलिस बल को तैनात किया गया हैं. साथ ही निगरानी के लिए एक डीएसपी स्तर के अधिकारी भी तैनात रहेंगे.

पुलिस विभाग के एक अनुमान के अनुसार भारी ट्रक को पास कराने के इस खेल में हर दिन लाखों की कमाई होती थी. जो पुलिस वाले आपस में बांट लेते थे. ये एक इस कारण था कि यहां जाम की समस्या हमेशा बरक़रार रहती थी. फ़िलहाल इस कारवाई के बाद उम्मीद की जा रही हैं कि अब कुछ समय के लिए जाम की समस्या ख़त्म होगी.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !