डेस्क : कोचिंग में पढ़ाने के बहाने छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले प्रोफेसर मंगलवार की रात पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एक छात्रा की शिकायत पर सदर पुलिस ने साहेबगंज के एक कॉलेज में कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर शीतल प्रसाद को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपित प्रोफेसर का शहर के रामदयालुनगर स्थित सिद्धार्थपुरम रोड नंबर दो में अपना मकान है और इसमें ही कोचिंग चलाते हैं।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
छात्रा ने बताया कि वह दो सहेलियों के साथ बीते छह माह से कॉमर्स की कोचिंग कर रही है। कोचिंग शुरू होने के कुछ दिन बाद से प्रोफेसर ने अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। वे इसे नजरअंदाज करती रहीं। मंगलवार को उसकी दोनों सहेली कोचिंग नहीं आई थी। वह अकेली थी। उस वक्त प्रोफेसर ने उसके साथ अश्लीलता की हद पार कर दी। इसके बाद किसी तरह वहां से निकली, लेकिन इससे पहले प्रोफेसर की हरकत का वीडियो बना लिया। घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी।

देर शाम वह एक सहेली व परिजनों के साथ प्रोफेसर के घर पहुंची। गेट नहीं खोलने पर परिजनों ने घर के बाहर हंगामा किया। मेनगेट को खुलवाने की कोशिश की। इसपर आसपास के लोग जुट गए। इसकी सूचना सदर व काजी मोहम्मदपुर पुलिस को दी।

इसके बाद सदर थानेदार मिथिलेश कुमार झा व काजी मोहम्मदपुर थानेदार मो. सुजाउद्दीन पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद प्रोफेसर ने घर खोला। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर छात्रा के सामने पूछताछ की। छात्रा ने प्रोफेसर के सामने ही अश्लील हरकत और बातों का साक्ष्य दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया। सदर थानेदार ने बताया कि छात्रा के आवेदन पर प्रोफेसर शीतल प्रसाद के खिलाफ एफआईआर की गई है। जांच जारी है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !