Breaking News

बिहार :: दरभंगा के मारवाड़ी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद मेमोरियल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

दरभंगा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बुधवार को मारवाड़ी महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद मेमोरियल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. श्यामचंद्र गुप्त ने किया। इस अवसर पर लनामिविवि के कुलानुशासक डॉ. अजीत चौधरी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पहल सराहनीय है। इससे छात्र-छात्राओं में प्रोत्साहन का भाव जगेगा। 

डॉ. कन्हैया चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के द्वारा विभिन्न तरह का कार्यक्रम आयोजन किया जाता है जिसका लाभ छात्र-छात्राओं को मिल रहा है। डॉ. हेमपती झा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के दार्शनिक थे, जिन्होंने पूरी दुनिया में ¨हदुत्व का परचम लहराया। उनका मानना था कि युवा किसी भी देश की वह शक्ति है जो देश को विकसित और दुनिया की ताकत बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डॉ. कन्हैयाजी झा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के द्वारा स्वामी विवेकानंद मेमोरियल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता छात्र छात्राओं के लिए प्रतिभा जगाने का अच्छा पहल है। प्रधानाचार्य डॉ. श्यामचंद्र गुप्त ने कहा स्वामी विवेकानंद अपने विचारों व ओजस्वी भाषण से पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की गहरी छाप छोड़ी। शिकागो में दिया गया उनका ऐतिहासिक भाषण आज भी उतना ही प्रासंगिक हैं और हमें भारत की समृद्ध संस्कृति विरासत का आभास कराता है।

 प्रतियोगिता मे प्रथम मेहबूब आलम, द्वितीय सुशील कुमार गुप्ता, तृतीय आतिफ एवं चयनित 20 प्रतिभागियों को संतावना पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के अभाविप अध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने किया, धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक सुरज मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर लनामिविवि छात्र संघ के महासचिव उत्सव कुमार पराशर, अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंदन मिश्रा, सूरज चौधरी, मणिकांत ठाकुर, पिन्टु भंडारी, आदित्य कुमार झा, नगर सह मंत्री रामनारायण पंडित, अनुप आनंद, आशुतोष गौरव, अभिषेक कुंदन, चन्द्रानंद महाराज आदि मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *