Breaking News

बिहार :: गुप्तेश्वर पाण्डेय बने नए डीजीपी, क्राइम कंट्रोल को लेकर नपेंगे लापरवाह पुलिस अधिकारी

डेस्क : बिहार सरकार ने 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पाण्डेय को बिहार का नया डीजीपी बनाया है। फिलहाल गुप्तेश्वर पाण्डेय डीजी ट्रेनिंग के पद पर हैं। आपको बता दें कि बिहार के वर्तमान पुलिस महानिदेशक केएस द्विवेदी आज रिटायर्ड हो रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार पदभार संभालने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि क्राइम कंट्रोल हमारी प्राथमिकता है। काम न करने वाले लोग नपेंगे। बतौर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल 28 फरवरी 2021 तक होगा। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है। गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि अपराध पर नकेल कसने के लिए वह एक टीम बनाएंगे जिसमें सारे सीनियर IPS अधिकारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि काम में कोताही बरतने वाले पुलिस नपेंगे और इसमें कोताही कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।

नए प्रावधान के मुताबिक हुई डीजीपी की नियुक्ति
बिहार में नए प्रावधान के मुताबिक डीजीपी की नियुक्ति हुई है। नए प्रावधान के अनुसार राज्य सरकार के पास सीमित अधिकार है और बिहार कैडर से डीजी रैंक के 12 अफसरों के नाम यूपीएससी को भेजे गये थे, जिनमें से गुप्तेश्वर पांडेय के नाम पर मुहर लगाई गई है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *