Breaking News

विशेष :: “चरखा क्लस्टर” से पांच लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार – पीएम मोदी

डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार देश में चरखा क्लस्टर बनाएगी, जिससे पांच लाख ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांव-गांव बिजली, गैस, बैंक खाता, शौचालय होने से ग्रामीण कुटीर उद्योग को बढ़ावा मिला है। बुधवार को दांडी में राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक का उद्घाटन करते हुए पीएम ने कहा कि चरखा और सोलर पावर को आपस में जोड़कर रोजगार बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। सरकार सात अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में मनाएगी। 

मोदी बोले, चरखा और सोलर पावर को जोड़कर बढ़ाया जाएगा रोजगार

मोदी ने कहा कि एक चुटकी नमक ने अंग्रेजों की सल्तनत को हिला दिया था। नमक सत्याग्रह से पहले कुछ नेताओं ने गांधीजी को ऐसा करने से रोका। लेकिन, गांधी नहीं माने। पीएम बोले कि आज भी ऐसी नकारात्मक मानसिकता वाले लोग हैं, जो पूछते हैं कि शौचालय से भी क्या बदलाव आता है? साफ-सफाई भी क्या पीएम का काम है? गैस कनेक्शन से भी क्या जीवन बदल जाता है और बैंक खाते खोलने से क्या गरीब अमीर हो जाएगा?

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भी नकारात्मक विचारों वाले लोग तरह तरह के सवाल पूछते हैं। यह देश का दुर्भाग्य है। निजी स्वार्थ के लिए छोटे छोटे कामों का मजाक उड़ाने वालों को उन कामों की ताकत का अंदाजा नहीं है।

खुले में शौच से मुक्त होगा देश

मोदी ने कहा कि 2014 में ग्रामीण स्वच्छता 38 फीसद थी जो अब 98 फीसद तक पहुंच गई है। देश लक्ष्य के निकट है। अगली गांधी जयंती तक देश खुले में शौच से मुक्त बन जाएगा। मोदी ने दावा किया कि शौचालय बनने से देश के तीन लाख गरीब मौत के मुंह में जाने से बच गए। आगामी दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150 जयंती तक देश को खुले में शौच से मुक्त बना दिया जाएगा।

समारोहों तक सीमित रही गांधी टोपी

मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बापू के सपने का एक भी काम वे बीते वर्षों में करते तो उनको सच्ची श्रद्धांजलि होती। लेकिन, खादी और गांधी टोपी भी राजनीतिक समारोहों तक सीमित रह गई।

मोदी ने विरोधियों को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि विरोध करने वालों ने तो लाल किले में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के क्रांति मंदिर, अंबेडकर पंचतीर्थ, देश के नायकों के म्यूजियम, पुलिस मेमोरियल, नेशनल वॉर मेमोरियल का भी विरोध कर डाला।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *