Breaking News

बिहार :: तानाशाह मुखिया के साम्राज्य को उखार कर फेंकने का काम करेगा वार्ड सदस्य संघ – मणि

दरभंगा : जिले के केवटी में पंचायतवार्ड सदस्य संघ केवटी दरभंगा का एक दिवसीय मान सम्मान व अधिकार सम्मेलन प्रखंड अध्यक्ष शाहिल अब्बासी के नेतृत्व में आहूत की गई जिसमें प्रखंड के 26 पंचायत से सैकड़ों की संख्या में वार्ड सदस्यों ने भाग ली कार्यक्रम प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में आहूत की गई जिस का विधिवत उद्घाटन संघ के प्रदेश प्रधान महासचिव सह जिला अध्यक्ष राजीव कुमार मणि ने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी 71वी पुन्यतिथी के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही साथ प्रखंड सम्मेलन में उपस्थित सभी वार्ड सदस्य साथी ने पुष्प अर्पित की। 

जिसके उपरांत सम्मेलन का विधिवत संचालन प्रखंड अध्यक्ष साहिल अब्बासी ने की 26 पंचायत से आए हुए वार्ड सदस्यों ने सम्मेलन के माध्यम से अपनी समस्याओं को उजागर किया और इसके निदान हेतु प्रखंड प्रशासन से गुहार लगाई वहीं सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रधान महासचिव सह जिला अध्यक्ष राजीव कुमार मणि ने कहा कि आज वार्ड सदस्यों को मिले अधिकार पर चौतरफा हमला तेज हो रहा है मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में वार्ड सदस्यों को दिए गए कार्य को ग्राम पंचायत के मुखिया द्वारा उनको संविधान में मिले अधिकार हनन कर जुल्म और अत्याचार किया जा रहा है गांधी जी की आज पुण्यतिथि के अवसर पर हम कहना चाहते हैं वार्ड सदस्य संघ गाॅधी जी के सपनों को साकार करने के लिए लगातार संघर्ष करेंगे और ग्राम पंचायत को मजबूती का संकल्प लेते स्वच्छ समाज का निर्माण करेगी है। और तानशाह मुखिया के सम्राराज्य का उखार कर फेंकने काम करेगी ।

विभिन्न पंचायतों के साथी से मिल रही जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर धर् नल का जल में एक मुस्त राशि नहीं दी जा रही है वहीं गली नाली पक्की करण योजना में तकनीकी स्वीकृति के बाद सभी योजनाओं में 60 प्रतिशत राशि नहीं मिलने से सरकार का जनहितैषी योजना में 80 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने में दरभंगा जिला पिछड़ रहा है जो कि चिन्ता का विषय है। इनकी सारी श्रेय मुखिया व प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाकामी के चलते हो रहा है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *