चकरनगर/इटावा (डॉ एस बी एस चौहान) : सेल विधिक प्राधिकरण इटावा के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन तहसील सभागार में उप जिला अधिकारी इंद्रजीत सिंह आईएएस की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में नशे से शरीर पर पढ़ने वाले कुप्रभाव और उससे निजात पाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी चकरनगर इंद्रजीत सिंह आईएएस की अध्यक्षता में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा दिलीप सिंह यादव के आदेशानुसार एवं सचिव रेनू सिंह के निर्देशन में एंटी टोबेको दिवस पर एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें तमाम लोगों ने उपस्थित होकर वक्ताओं को सुना और समझा। इस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार त्रिपाठी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अवधेश कुमार, ऋषि कुमार, कमलेश गौतम एडवोकेट, बृजमोहन सिंह, कन्हैया त्रिपाठी, अशोक शर्मा, रामकुमार तिवारी और राम कुमार चौहान आदि उपस्थित रहे इस दौरान तहसील सभागार में सभी आर आई काफी हद तक लेखपाल और अधिवक्ता गण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संबोधन करते हुए तहसीलदार नरेंद्र सिंह ने कहा की नशा हमारे शरीर को ही बर्बाद नहीं करता बल्कि हमारी आने वाली नई पीढ़ी को भी बर्बादी की कगार पर ले जाता है हम इससे गरीब भी होते हैं सुख सुविधाओं से वंचित होते हैं नशेड़ी पन की लत से हमें दूर रहना चाहिए और जो इस हालत में हैं उनका विरोध करना चाहिए तभी यह सुधार संभव हो पाएगा कार्यक्रम की
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह आईएएस ने अपने संबोधन में उपस्थित कर्मियों से आग्रह किया कि जो भी हमारे कर्मचारी नशा करते हैं वह से परहेज करें और दूसरे लोगों को भी समझाएं तभी हमारा आज के शिविर का लक्ष्य सैद्धांतिक रूप से पूरा समझ में आएगा और यदि हमने यहां डाइस पर बैठकर अच्छी-अच्छी बातें कर लीं लेकिन अपनी आदत में बदलाव नहीं लाए तो फिर इसका औचित्य ही क्या रह जाएगा उन्होंने सभी से आग्रह किया की नशा हमको और हमारी पीढ़ी को दर ब दर पीढ़ी को किस तरीके से धुआं बनाकर उड़ा रहा है जख्मी व चोटिल कर रहा है इसके बहुत सारे जीते जागते उदाहरण आज हम जगह व जगह देख सकते हैं। सभी से आग्रह किया गया कि नशा न करें और नशा करने वालों का भी विरोध करें और उन्हें समझाएं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !