माल/लखनऊ (राम किशोर रावत) : विश्व माहवारी स्वच्छ्ता दिवस कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मनाया गया। जिसमें ब्लॉक के सभी पंचायतों से आशा आंगनबाड़ी व किशोरियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। स्वयं सेवी संस्था वात्सल्य और प्लान के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में किशोरियों को माहवारी क्या है? इसको लेकर भ्रांतियों व मिथक विषय पर डॉ. प्रियंका मौर्या ने किशोरियों को जानकारी दी।इस दौरान किशोरियों की खून जाँच, टिटनेस का टीका,आयरन,कैल्शियम,जिंक,ओआरएस, सैनिटरी पैड,माहवारी से सम्बंधित पाकेट बुक और वात्सल्य की टोपियों का वितरण किया गया ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
इस मौके पर वात्सल्य के कार्यक्रम प्रबन्धक अंजनी कुमार सिंह व कार्यकर्ता सौरभ ,अवधेश मौर्या,भूपेंद्र ,धर्मेन्द्र मौर्या,रविंद्र मौर्या,सीएचसी के अधीक्षक डॉ विनय कुमार ,डॉ.प्रियंका मौर्या ,संध्या थाने पर तैनात महिला आरक्षी रुक्मिणी और संध्या भी कार्यक्रम में शामिल हुई।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !