Breaking News

मानगो क्षेत्र के सभी ट्रांसफार्मर का रखरखाव हेतु एक कमिटी का गठन पर निर्णय !

indexipजमशेदपुर (रांची ब्यूरो) : मंत्री सरयू राय के दिशा निर्देशानुसार आज पोस्ट ऑफिस रोड, मानगो, जमशेदपुर में भाजपा जिला महामंत्री मुकुल मिश्रा की अध्यक्षता में भाजपा उलीडीह एवं मानगो मंडल के संयुक्त तत्वाधान में उलीडीह एवं मानगो क्षेत्र के सभी ट्रांसफार्मर का रखरखाव एवं उचित देखभाल के साथ साथ मेंटेनेंस हेतु हर ट्रांसफार्मर के लिए एक एक कमिटी का गठन किए जाने पर निर्णय हुआ। इस कमिटी में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी समेत समर्थक व्यक्ति शामिल किए जाएंगे। जो हर एक ट्रांसफार्मर का रिपोर्ट मुकुल मिश्रा के द्वारा मंत्री सरयू राय जी को सौंपी जाएगी। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे भाजपा उलीडीह मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष राजेश साव, विधायक प्रतिनिधि संध्या नंदी, नित्यानंद सिन्हा, अमरेन्द्र पासवान, अनिमेष सिन्हा, कन्हैया ओझा, बच्चू मुखर्जी, संजय सिंह, भोला पांडे, अशोक गौड़, राजू गोराई, मनोज सिंह, सुबोध प्रसाद, संतोष चौहान आदि।

Check Also

बिहार पुलिस को सीएम नीतीश का आवश्यक दिशा निर्देश

    डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प कक्ष में …

मुहर्रम दसवीं पर श्री श्री 108 राम लक्ष्मण व्यायामशाला गायत्री मन्दिर बाकरगंज द्वारा अखाड़ियों को पिलाया गया शर्बत

    डेस्क। दसवीं मुहर्रम पर्व पर श्री श्री 108 राम लक्ष्मण व्यायामशाला गायत्री मन्दिर …

पर्दाफाश :: काजीम अंसारी ने की मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की नृशंस हत्या, सफल उद्भेदन का दरभंगा पुलिस ने किया दावा

  सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि …