Breaking News

पैक्स चुनाव :: हनुमाननगर में अंतिम दिन 147 उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल

दरभंगा / हनुमाननगर : पैक्स चुनाव प्रक्रिया के लिए नामांकन के अन्तिम दिन 11 पैक्सों के लिए अध्यक्ष पद पर 39 व कार्यकारिणी सदस्य पद पर 108 समेत कुल 147 उम्मीदवारों ने आवेदन दाखिल किया है।

शनिवार को कुल 58 उम्मीदवारों ने नामजदगी के पर्चे भरे। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 10 व कार्यकारिणी सदस्य पद पर 30 पुरुष व 18 महिला सहित कुल 48 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। तीनों दिन के नामांकन को मिलाकर अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक गोढ़ैला से 6, रामपुरडीह, थलवारा व डीहलाही से 5-5, मोहम्मदपुर सिनुआरा से 4, गोदाईपट्टी व पटोरी से 3-3 तथा गोढ़ियारी, नरसरा, नेयाम छतौना व पंचोभ से 2-2 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दर्ज कराया।

नामांकन के पहले दिन कुल 22 प्रत्याशियों ने आवेदन दिया था। जिसमें अध्यक्ष के 7 व कार्यकारिणी सदस्य के 15 उम्मीदवारों ने आवेदन जमा किए थे। जबकि दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए 22 व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 45 आवेदन आए।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …