Breaking News

किसान चौपाल के माध्यम से किसानों को दी गई खेती की जानकारी|

झंझारपुर मधुबनी(डॉ. संजीव शमा) :
अनुमंडल के सिमरा पंचायत के जिबछ मध्य विद्यालय परिसर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया । चौपाल में सिमरा पंचायत के मझौरा, महेशपुरा, मोहना गांव से आये कई किसानों ने भाग लिया। किसानों को जानकारी देते हुए कृषि समन्वयक अमरेन्द्र कुमार ने बताया की हम सभी को जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाना है ।

पर्यावरण के प्रदूषण में रासायनिक खेती का बहुत बड़ा हाथ है । जैविक खेती के साथ – साथ हम खेती में नयी तकनीक जैसे – जीरो टिलेज, ड्रिप सिचाईं तकनीक आदि का उपयोग कर ज्यादा पैदावार हासिल कर सकते हैं ।

उन्होंने सरकार के द्वारा चलायी जा रही कई योजनाएं जैसे – तनावरोधी बीजग्राम, अनुदानित दर पर बीज की उपलब्धता, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, मछली पालन, डेयरी, बागवानी आदि के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि किसान भाई इसका लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं ।

श्री कुमार ने किसानों को विभाग के साथ सहभागी बन कर नयी कृषि योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया । कृषि समन्वयक श्री कुमार ने खेतों में फसल अवशेष, किसानों को मिट्टी जाँच, जैविक खेती, कृषि यांत्रिकरण, किसान सम्मान निधि योजना, किसानों के द्वारा पराली नहीं जलाने पर विस्तृत जानकारी किसानों के बीच दिया।

मौके पर कृषि समन्वयक अमरेन्द्र कुमार, अविनाश कुमार राम किसान सलाहकार अमरेंद्र कुमार चौधरी,दिनेश कुमार, मनोज कुमार ठाकुर,अमित कुमार के अलावा किसानों में प्रमोद कुमार, दिलीप कुमार झा, प्रबोध कुमार,रामचंद्र साहु,नलिन कुमार दास सहित दर्जनों महिलाएं किसान मौजूद थे।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …