सांड ने रजिस्ट्री कार्यालय के मुंशी को किया जख्मी
झंझारपुर मधुबनी(डॉ संजीव शमा) :
झंझारपुर नगर पंचायत स्थित स्थानीय बाजार समिति मार्केट के करीब मुख्य सड़क पर एक चितकबड़े सांड ने एक अधेड़ उम्र के राहगीर को सड़क पर पटक दिया । जहां वह थोड़ी देर के लिये बेहोश पड़ा रहा । आनन फानन में स्थानीय दुकानदारों ने उसे उठा कर बैठाया ।
जख्मी व्यक्ति की पहचान रेबाड़ी गांव के स्व. तिलक पासवान के पुत्र राम जप्पू पासवान के रुप में हुई । जो रजिस्ट्री कार्यालय में अपने भाई के साथ मुंशी का काम करता है । कार्यालय का काम निपटा कर घर आने के क्रम में घटना घटने की बात बताई जाती है । इस घटना से कुछ देर के लिए वहाँ काफी अफरातफरी मच गई । सांड ने कई घंटे तक आतंक मचाए रखा ।

जख्मी मुंशी राम जप्पू पासवान
सांड ने सड़क पर आने-जाने वालों को कई घंटे तक रोक रखा, जिससे लोगों में दहशत बनी रही। इस बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी शिक्षक नवीन कुमार ठाकुर,साइकिल दुकानदार काली ठाकुर, डाककर्मी राजकुमार, विनोद प्रसाद, सुजीत सिंह, सोनल ठाकुर, आदि ने कहा कि नगर पंचायत में लावारिस पशुओं की संख्या काफी ज्यादा है, इसलिए ऐसी स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की ओर से इस संबंध में उचित कारवाई नहीं की जा रही है। नपं के 16 वार्डो के लोग इन लावारिस पशुओं से तंग हो चुके हैं। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग की।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !