सैकड़ों की संख्या में लोग थे शामिल , झांकी देख नगर के लोग हुए निहाल
झंझारपुर मधुबनी(डॉ.संजीव शमा) :झंझारपुर पुरानी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से विवाह पंचमी महोत्सव को लेकर देर शाम श्रीराम बारात की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी पुरानी बाजार स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण से निकाली गयी। झांकी में मंदिर के पुजारी समेत इलाके के साधु संत महात्मा सहित सैकड़ों भक्त श्रद्धालु भी शामिल थे। वहीं रथ पर सवार भगवान राम सबको अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे ।
भगवान राम की बारात की झांकी नगर पंचायत के वार्ड पाँच कन्हौली से होते हुए पाठशाला दुर्गा मंदिर, रामचौक, थाना चौक, पुरानी पोस्ट ऑफिस होते हुए रामजानकी मंदिर परिसर पहुंची । इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा । लोग झांकी की एक झलक पाने के लिए बेताब थे।

विवाह पंचमी को लेकर निकली झांकी में श्रीराम अपने तीनों भाई के साथ
राम जानकी मंदिर मेंं मंदिर से जुड़े संजीव महाजन, गणेश साह, अरुण गुप्ता के नेतृत्व में लोगों ने बारात का स्वागत किया। झांकी में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत , शत्रुघ्न , दशरथ , विश्वामित्र के रूप में बच्चे एवं युवाओं को सजाया गया था । झांकी के मार्ग में जगह – जगह महिलाओं की टोली ने बारात पर पुष्प वर्षा करने के साथ आरती उतारी।

झांकी में रथ पर सवार श्रीराम अपने भाईयों के साथ एवं शामिल भक्त श्रद्धालु
बारात देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। मंदिर के सदस्य अरुण गुप्ता ने बताया कि बारात आगमन के पश्चात राम जानकी विवाह मंडप में वैदिक रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठान के बीच राम जानकी विवाह होगा । इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं । मंदिर के पूरे परिसर को रंग-बिरंगे बल्बों से सजाया गया है। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों का उत्साह देखते बनता है।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
मौके पर पूर्व वार्ड सदस्य राजू महतो, विनोद प्रसाद, किशुन लाल साह, अवध साह, प्रभु महतो, रमेश साह, सूर्यनारायण प्रसाद, भागिरथ चौधरी, शिवजी, गोपाल साह, महेंद्र नायक, कन्हैया कुमार, श्याम साह, विभु कुमार, नारायण साह, जितेंद्र गिरि, मुकेश महतो आदि मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !