किसान चौपाल के माध्यम से किसानों को दी गई खेती की जानकारी
झंझारपुर मधुबनी संवाददाता :
अनुमंडल के चनौरागंज पंचायत के मलिछाम गांव में प्रगतिशील किसान बेनाम प्रसाद की अध्यक्षता में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल में मलिछाम पंचायत के गांव से आये कई किसानों ने भाग लिया।
किसानों को जानकारी देते हुए कृषि समन्वयक अमरेन्द्र कुमार ने बताया की हम सभी को जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाना है। पर्यावरण के प्रदूषण में रासायनिक खेती का बहुत बड़ा हाथ है। जैविक खेती के साथ – साथ हम खेती में नयी तकनीक जैसे जीरो टिलेज, ड्रिप सिचाईं तकनीक आदि का उपयोग कर ज्यादा पैदावार हासिल कर सकते हैं।

किसान चौपाल में खेती की जानकारी देते हुए कृषि समन्वयक अमरेन्द्र कुमार
उन्होंने सरकार के द्वारा चलायी जा रही कई योजनाएं जैसे तनावरोधी बीजग्राम, अनुदानित दर पर बीज की उपलब्धता, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, मछली पालन, डेयरी, बागवानी आदि के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि किसान भाई इसका लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं।

किसान चौपाल में शामिल कृषि कर्मी एवं किसान
उन्होंने किसानों को विभाग के साथ सहभागी बन कर नयी कृषि योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया । इस अवसर पर प्रगतिशील किसान बेनाम प्रसाद ने खेतों में फसल अवशेष, किसानों को मिट्टी जाँच, जैविक खेती, कृषि यांत्रिकरण, किसान सम्मान निधि योजना, किसानों के द्वारा पराली नहीं जलाने पर विस्तृत जानकारी किसानों के बीच दिया ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मौके पर कृषि समन्वयक अमरेन्द्र कुमार , बीटीएम अशोक कुमार, प्रगतिशील किसान बेनाम प्रसाद, किसान सलाहकार मनोज कुमार ठाकुर के अलावा किसानों में राजेन्द्र प्रसाद सिंह, रामगुलाम कामति, राजीव कुमार, दुनियालाल महतो, परीक्षण कामति, ललन कामति,उमेश कुमार सहित दर्जनों महिलाएं किसान मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !