Breaking News

बारिश-पानी की बौछार फिर भी जोरदार मतदान, मनीगाछी में 54% तो तारडीह में 55% वोटिंग

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट (दरभंगा) : तारडीह एवं मनीगाछी प्रखण्ड के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पंचायत चुनाव की वोटिंग के लिए मूसलाधार बारिश में भी बुधवार को मतदाता बूथों पर डटे रहे। तारडीह प्रखंड में 55 प्रतिशत मतदान तो मनीगाछी में 54 प्रतिशत मतदान होने की सूचना मिली है।

पुरुष एवं महिला मतदाताओ के उत्साह पर मौसम का जोर नहीं चला। तारडीह प्रखण्ड के कुल 14 पंचायतो में भारी बारिश के बावजूद मतदाताओ की लंबी कतारें देखी गई। भारी बारिश के कारण मतदान केन्द्र परिसर में जगह -जगह जलजमाव से मतदाताओं को परेशानी जरूर हुई। बावजूद मतदाताओं ने जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

साथ ही उच्च विद्यालय पोखर भिण्डा, मध्य विद्यालय लगमा, प्राथमिक विद्यालय सकतपुर सहित कई मतदान केन्द्रों पर भारी बारिश के बावजूद महिला मतदाताओ का उत्साह देखते ही बन रहा था।

मनीगाछी प्रखंड क्षेत्र की 22 पंचायतों में बुधवार को पंचायत चुनाव निर्धारित समय से आरंभ हुआ। विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत हो रहे चुनाव में सुबह से रुक रुक कर हो रही बारिश के बाद भी जगह जगह मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली। नेहरा के राजबाड़ा टोला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बूथ संख्या 88 पर महिलाओं की लंबी कतार में खड़े वोटर अपनी बारी की प्रतीक्षा में देखी गई।

नेहरा उच्च विद्यालय पर दिव्यांग रमेश सहनी अपने ट्राई साइकिल से उत्साह के साथ वोट गिराने देखे गए। वहीं विद्यालय परिसर में फैले पानी को पार करते हुए महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करते देखी गई। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहने के कारण कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटनाओं की जानकारी नहीं है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *