Breaking News

आवारा पशुओं से परेशान राहगीर और किसान|

माल लखनऊ (रामकिशोर रावत) : किसानों की फसलों को निवाला बनाने वाले आवारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिये सरकार ने न्याय पंचायत स्तर पर पशु आश्रयकेंद्रों के निर्माण पर लाखों रूपये खर्च कर रही है। बावजूद इसके दर्जनों पशुओं को किसानों की फसलों,बागीचों और मुख्य मार्गो पर चहल कदमी करते किसी भी समय देखा जा सकता है। जबकि आवारापशु दिखने वाले क्षेत्रीयअधिकारी पर कार्यवाही करने का सरकारी आदेश यहां खोखला साबित हो रहा है।

सरकार ने आवारा पशुओं से किसानों को निजात दिलाने के लिये लाखों की राशि खर्चकर गो शालाओं का निर्माण कराने के साथ उनकी सुरक्षा के लिये टीन शेडों के निर्माण,खाने पीने की ब्यवस्था के साथ साफ सफाई के लिये लेबरों पर धन खर्च कर रही है।

जिला अधिकारी ने आदेश जारी कर हिदायत दी है कि जिस सचिव और लेखपाल के क्षेत्र में आवारा पशु घूमते पाये जायेगें उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।लेकिन माल विकास खण्ड में जिम्मेदारों के लिये डीएम का यह आर्देश कोई मायने नहीं रखता है।यहां एक दो नहीं दर्जनों आवारा गोवंशीय पशुओं को किसानों के खेतों,बागों और गांव मोहल्लों के साथ मुख्य सड़कों और चौराहों पर झुंडों में बैठे देखा जा सकता है।

जो राहगीरों को परेशान ही नहीं करते कभी कभी जान भी ले लेते हैं। शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार चुप्पी साधे हुये हैं।ग्रामीणों की मानें तो आश्रय केंद्रों से बंद पशुओं को छोड़ा जाता है जो बाहर घूमते हैं। इस सम्बंध में जब खण्ड विकास अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यदि जो भी ग्रामीण या अन्य कोई पशुओं को छोडरहा है उसके खिलाफ़ कार्यवाही की जायेगी। जब गौशालाओं से पशुओं को छोड़ने की बात पूछी गई तो कहा कि पशुओं को बाहर घूमने के लिए छोड़ा जाता है शाम को खाने के समय फिर चले जाते है।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …