
डेस्क : बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पटना से दरभंगा एयरपोर्ट के बीच एक और इलेक्ट्रिक बस का परिचालन शुरू किया गया है।

इस रूट पर पहले से 2 बस चल रही है। यह बस पूरी तरह से एयर कंडीशंड है जो पटना से दरभंगा एयरपोर्ट के बीच लगभग 150 किलोमीटर की सुखद और कूल यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।
- दिल्ली की प्यास बुझाएगा हरियाणा: अतिरिक्त 30 क्यूसेक पानी मिलने से मिलेगी बड़ी राहत
- शादी के दो महीने भी नहीं पूरे, नवविवाहिता मुस्कान की संदिग्ध फांसी, पति हिरासत में
- लोकलाज के डर में नवजात सड़क पर छोड़ा गया, डॉक्टरों की मेहनत ने बचाई मासूम की जान
- सोनीपत में रिश्तों का खौफनाक अंजाम—भाभी की हत्या के बाद बुजुर्ग ने दी जान, सुसाइड नोट बना जांच का आधार
- सोसायटियों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, ऑडिट के बाद भी काम अधूरा तो कार्रवाई तय
पटना से चलने के बाद यह गाड़ी पटना से लालगंज के रास्ते मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। मुजफ्फरपुर में 1 घंटे के विश्राम के बाद दरभंगा एयरपोर्ट के लिए रवाना होगी। इस बीच बस को चार्ज किया जाएगा और यात्रियों को ब्रेक जर्नी का आनंद मिलेगा।


मुजफ्फरपुर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, ऑपरेशन, सुमन प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने यह बस जनता को समर्पित किया।

पहले से इस रूट पर दो इलेक्ट्रिक बस यात्रियों को सेवा दे रही है। तीसरी गाड़ी का परिचालन शुरू होने से यात्री की सुविधा और बढ़ जाएगी।


क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बस 42 सीटों वाली है। इसमें पटना से दरभंगा तक का किराया 250 रुपये है। पटना से रवाना होने के बाद मुजफ्फरपुर में बस को चार्ज किया जाएगा ताकि यात्रियों को बस में कोई दिक्कत नहीं हो। मुजफ्फरपुर में उन्हें ब्रेक जर्नी का आनंद मिलेगा।


स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !