
मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में बिजली का हाल,बिजली कितनी बार आएगी और जाएगी विभाग के पास कोई जवाब नही,
युवा गौरव।संदीप जयसवाल (लखनऊ) :: कहने को तो सभी को अधिकार एक समान है।सभी नागरिकों के वोट की कीमत भी बराबर की है।लेकिन सरकारी सुविधाओं के पाने के लिए इस जनता को बराबर का अधिकार नही है।बिल का भुगतान भी सभी को बराबर देना है।लेकिन सुविधा का लाभ किसको कितना देना है यह विभाग तय करता है।आखिर एक ही समाज मे यह सौतेला व्यवहार जनता के साथ क्यूँ हो रहा है।इसका जवाब किसी के पास नही है।ग्रामीण इलाके में ही अलग-अलग शेड्यूल से नागरिकों को बिजली की सप्लाई दी जा रही है।वह भी दावे के अनुसार बिजली भी लोगों को नही मिल रही है।बिजली 24 घण्टे में कितनी बार आयेगी और कितनी बार जायेगी,इसका जवाब भी बिजली विभाग के पास नही है।जबकि बिजली के बिल का भुगतान सबको लखनऊ शहर के उपभोक्ताओं के बराबर ही करना पड़ता है। राजधानी की मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बिजली के बिल का भुगतान तो सभी को शहर के बराबर करना पड़ता है।लेकिन यहाँ के रहने वाले लोगों को बिजली सुविधा अलग-अलग दी जाती है।बिजली विभाग के अनुसार नगर पंचायत काकोरी में 24 घण्टे बिजली की सप्लाई होती है।जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लिए 18 घण्टे विधुत आपूर्ति होती है।इसी तरह नगर पंचायत मलिहाबाद में 21 घण्टे की विधुत आपूर्ति की जाती है।जबकि ग्रामीण क्षेत्र के गांवों में 18 घण्टे ही आपूर्ति हो रही है।
- मदारपुर सड़क निर्माण में तेजी लाने का डीएम का निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं
- एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश
- कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’
- दरभंगा में डीएम और एसएसपी की निजी कोचिंग संचालकों के साथ अहम बैठक, छात्रों से विरोध-प्रदर्शनों से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान
इसी तरह माल ब्लाक क्षेत्र के गांवों को भी 18 घण्टे की ही सप्लाई होती है।जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल इतर है।ग्रामीण क्षेत्र के गांवों में होने वाली बिजली सप्लाई कितने घण्टे मिलेगी इसका कोई भरोसा ही नही है।कितनी बार लाइट आयेगी और जायेगी इसका कोई जवाब विभाग के पास नही है।कितनी देर के लिए जाएगी इसका भी कोई जवाब नही है।लेकिन बिजली के बिल का भुगतान सभी को बराबर ही करना है।सवाल उठता है कि जब बिल बराबर देना है तो लोगों को बिजली बराबर क्यूँ नही मिल रही है।आखिर सरकार और विभाग इस तरह का सौतेले व्यवहार गांवों में निवास करने वाली भोली भाली जनता के साथ क्यों कर रहे है।काकोरी के दुर्गागंज निवासी प्रदीप जयसवाल,अवधराम,शगीर अहमद,पप्पू आदि बताते हैं कि 24 घण्टे में कम से कम बिजली एक दर्जन से अधिक बार आती और जाती है।कई-कई घण्टे तक बिजली गायब हो जाती है।इस बीच विभाग के अधिकारी अपना मोबाइल फोन भी नही उठाते हैं।अधिषासी अभियन्ता अजय कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी को बिजली सप्लाई दी जा रही है।इसमें किसी के साथ कोई भेदभाव नही हो रहा है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !