दरभंगा : हत्या व लूट के विरोध में आक्रोशित लोगों ने रैयाम थाना को फूंक दिया और तोड़फोड़ किया। रैयाम थाना क्षेत्र के पेट्रोल पम्प मालिक धनन्जय कुमार झा को गोली मार कर उससे 6 लाख रूपये लूट लिया। धनन्जय की मौत मौके पर ही हो गयी।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
यद्यपि लूट की घटना मधुबनी जिला के सकरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलिया बेलाम में घात लगाकर बैठे अपराधियों ने पेट्रोल पम्प मालिक को गोली मारी। वे बैंक में उक्त राशि लेकर जमा करने के लिए जा रहे थे। वहीं घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने रैयाम थाना पर हमला कर दिया और थाना में रखे सभी उपस्करों को तोड़कर आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं थाना में पुलिस की गाड़ी को पलटकर तोड़फोड़ किया। लेकिन रैयाम थाना पुलिस पूरी घटना को लेकर मूक दर्शक बनी रही। यहां तक कि थानाध्यक्ष ने जिला मुख्यालय को भी सूचना नहीं दी। ग्रामीणों का उपद्रव घंटों चलता रहा।

इधर सूचना मिलने पर वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम घटनास्थल पर पहुंचे और थानाध्यक्ष पर कारवाई का आश्वासन देने के बाद आंदोलनकारी शांत हुए। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कर्त्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष राजकिशोर राय को निलंबित कर दिया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !