Breaking News

एनआरसी :: पप्पू यादव को उनके पटना आवास में किया गया नजरबंद, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

डेस्क : जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद पप्पू यादव को घर मे नजरबंद कर दिया गया है. NRC और महिला हिंसा के खिलाफ पप्पू यादव के प्रदर्शन को देखते हुए पटना पुलिस ने ये कार्रवाई की है. पटना में पप्पू यादव के घर पहुंचकर पुलिस ने पहले उनको 107 का ऑर्डर दिखाया और फिर घर से बाहर निकलने से मना किया.

पप्पू के पटना स्थित घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल को लगा दिया गया है. मौके पर कोतवाली थाना अधिकारी और मजिस्ट्रेट भी पहुंचे हैं. मजिस्ट्रेट ने पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में पप्पू यादव को नोटिस थमाया. इस मामले में पप्पू यादव ने कहा कि हमें 107 का नोटिस दिया गया है और बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है. अब बाहर निकलने के लिए भी हमें इजाजत लेनी पड़ेगी.

पप्पू यादव ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझसे कैसा खतरा है मुझे नहीं. फिलहाल पटना में पप्पू के घर के आगे गोरखा पुलिस को तैनात किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में मीडिया से कुछ भी बात करने से इंकार कर दिया और देखते ही बाहर निकल गए. पप्पू यादव ने अपने नजरबंद होने की जानकारी फेसबुक पेज के माध्यम से दी है.

फेसबुक पेज पर लिखा है पूर्व सांसद सह जाप (लो) अध्यक्ष पप्पू यादव जी को उनके पटना आवास पर नज़रबंद कर दिया गया है. सरकार ने NRC मामले में जारी एडवायजरी के तहत नोटिस भेज कर कहा है कि वे आज दिन भर घर से बाहर नहीं निकल सकते, उनके आवास के बाहर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ तीन थाना के थाना प्रभारी समेत घर फोर्स तैनात कर दिया गया.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …