दरभंगा : बिहार सरकार के मंत्री और जिला के प्रभारी महेश्वर हजारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जलवायु परिवर्त्तन के दुष्प्रभावों से बचाव हेतु राज्य में जल-जीवन-हरियाली अभियान को एक मिशन के तहत प्रारंभ किया गया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उन्होंने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण और बड़ा अभियान है। इस अभियान से हर किसी को जोड़ना होगा। मंत्री श्री हजारी लहेरियासराय समाहरणालय स्थित डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभा कक्ष में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के ससमय क्रियान्वयन, सुझाव एवं परामर्श हेतु गठित जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य की बढ़ती आबादी, मानवीय गतिविधि एवं जलवायु परिवर्त्तन से उत्पन्न परिस्थितिकीय असंतुलन से निपटने की गंभीर चुनौती आ पड़ी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन हेतु हरित आवरण को बढ़ाना, ऊर्जा की बचत करना, नवीकरणीय, ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना, प्राकृतिक जल संसाधनों का संरक्षण एवं पुनर्जीवित करना आज की समय की सबसे बड़ी मांग है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने जल जीवन हरियाली अभियान के सभी 11 अवयवों के क्रियान्वयन के संदर्भ में प्रगति का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के सभी 11 अवयवों के क्रियान्वयन को राज्य सरकार ने मिशन मोड में लागू किया है। उन्होंने बताया कि सुदूर संवेदन प्रणाली द्वारा और जिला स्तर पर कुल 7322 जल संचय संरचनाओं को चिह्नित किया गया है। जिसमें 891 संरचनाओं पर अतिक्रमण पाया गया है। इनमें से 357 संरचनाओं को अंतिम रूप से मुक्त करा लिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि एक एकड़ से अधिक रकवा वाले तालाबों की संख्या 2872 है। इसमें 33 तालाबों पर कार्य प्रारंभ हुआ है। वहीं एक एकड़ से कम रकवा वाले 501 तालाबों में से 202 तालाबों का जीर्णोद्धार पूर्ण हो गया है। साथ ही 90 आहर एवं 15 पईन का जीर्णाेद्धार भी हो गया है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में दो और ग्रामीण क्षेत्र में 34 सार्वजनिक कुंओं का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो गया है। जिला में कुल 439 लक्ष्य के विरूद्ध 123 नये जल स्रोतों का जल सृजन किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 2853 लक्ष्य के विरूद्ध 139 भवनों के छत पर वर्षा जल संचय का कार्य पूर्ण हो गया है। इस मौके पर विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह, अर्जुन सहनी, विधायक संजय सरावगी, फराज फातमी, शशिभूषण हजारी, जिला परिषद् अध्यक्ष गीता देवी आदि ने कई सुझाव दिये। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम, नगर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, सहायक समाहर्ता विनोद दूहन, वसीम अहमद, डॉ. ए.के. झा आदि सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !