डेस्क : दरभंगा में राज्य का दूसरा एम्स बनने की दिशा में अधिकांश बाधायें दूर हो गयी है। कुछ बिन्दुओं पर जांच टीम ने स्पष्टीकरण पूछा है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने जांच टीम को आश्वस्त किया कि सभी सूचनायें शीघ्र ही उपलब्ध करा दी जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि बहुप्रतिक्षित एम्स अस्पताल के निर्माण हेतु पूर्ण प्रयत्नशील हैं और जो भी जरूरत होगी उसको पूरा किया जायेगा। केन्द्रीय टीम ने प्रस्तावित एम्स अस्पताल से जल निकासी की समुचित व्यवस्था हेतु नाला निर्माण, रेल ओवरब्रिज निर्माण के अलावे टीम एम्स अस्पताल तक फोरलेन सड़क के कनेक्टिविटी पर विशेष जोर दिया है।

सनद रहे कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम निरीक्षण के लिए आयी थी। वहीं दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने एम्स निर्माण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दुहराते हुए कहा कि इसके निर्माण में जो भी तकनिकी अड़चने आ रही है उसे दूर करने का प्रयास जारी है।

केन्द्रीय टीम की जिलाधिकारी के साथ भी बैठक हुई। उस बैठक में विधायक संजय सरावगी, जीवेश मिश्रा, फराज फातमी, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, डीएमसीएच अधीक्षक, डॉ. राज रंजन प्रसाद उपस्थित थे। वहीं केन्द्रीय टीम की अगुवायी संयुक्त सचिव सुनील शर्मा जो पीएमएसएसवाई हैं कर रहे थे। वहीं एम्स, नई दिल्ली के एमएस डा. डी.के. शर्मा, एम्स, पटना के एमएस डा. रामजी सिंह, अधीक्षण अभियंता, रायबरेली जे.पी. श्रीवास्तव, मुकेश कुमार वाजपेयी, संजय राय, आर.के. खेतान शामिल थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !