Breaking News

युवती ने एसपी कार्यालय के बाहर केरोसिन डालकर लगाई आग

 लखनऊ ब्यूरो।उन्नाव जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर सोमवार की सुबह युवती ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसका आरोप था कि थाने में उसकी सुनवाई नहीं की जा रही है। किस वजह से महिला ने आग लगाई है साफ नहीं हो पाया है। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल में सुरक्षा के मद्देनजर भारी फोर्स तैनात की गई है।

हसनगंज थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव के रहने वाली एक युवती हाथ में मिट्टी का तेल लेकर सुबह करीब 11:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंची। देखते ही देखते युवती ने खुद पर केरोसिन डाल आग लगा ली। पीड़ित महिला आग लगाने के बाद सीधे एसपी कार्यालय में जलती हुई घुस रही थी। महिला को आग से लपटों से घिरा देख पुलिसकर्मियों ने किसी तरीके से आग बुझाई और आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए।

अस्पताल में भारी मात्रा में फोर्स तैनात कर दिया गया है।
महिला केवल आग लगाने के बाद अवधेश नाम पुकार रही थी। लोगों की मानें तो पुलिस से कार्रवाई न होने पर महिला एसपी कार्यालय घटना को अंजाम दिया। उधर कुछ लोगों का कहना था किसी के बहकावे में आकर महिला ने खुद पर केरोसिन डाल आग लगाई है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला का उपचार चल रहा है स्थिति खतरे से बाहर है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …