डेस्क : दुर्गा पूजा के बाद दीपावली व छठ पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए दरभंगा, मधुबनी व समस्तीपुर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। किसी भी तरह का शक होने अथवा अशांति फैलाने वालों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उक्त बातें मिथिला जोन के आइजी पंकज दाराद ने कहीं। शांतिपूर्वक दुर्गा पूजा संपन्न होने पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों, आम लोगों व मीडिया को इसी तरह से सहयोग देने की अपील की। दीपावली व छठ पर्व को भी आपसी सौहार्द के साथ शांति पूर्वक मनाने की बात कही।

जोन के दरभंगा, मधुबनी व समस्तीपुर की साप्ताहिक उपलब्धि पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस सप्ताह 441 शातिरों को पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। दरभंगा पुलिस ने 335, मधुबनी 74 व समस्तीपुर पुलिस ने 32 फरार वारंटियों और प्राथमिकी आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जबकि, दरभंगा में छह, मधुबनी में चार और समस्तीपुर में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार हुई है। इसमें दरभंगा पुलिस ने तीन हथियार के साथ छह कारतूस और समस्तीपुर पुलिस ने तीन हथियार के साथ तीन कारतूस बरामद किया है।

आइजी दाराद ने कहा कि पुलिस ने सघन अभियान चलाकर 16 बाइक, दो कार और दो ट्रक को जब्त किया। वहीं, ट्रैफिक नियम के उल्लंघन में दरभंगा में एक लाख 46 हजार, मधुबनी में 10 हजार व समस्तीपुर में 87 हजार रुपये बतौर जुर्माना राशि वसूले गए।

दरभंगा पुलिस 2946 लीटर शराब की बरामदगी कर अव्वल स्थान प्राप्त किया है। वहीं, मधुबनी पुलिस ने 2141 लीटर एवं समस्तीुपर पुलिस ने 500 लीटर शराब के साथ कई कारोबारियों को दबोचा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !