Breaking News

अभिनेत्री प्रीति जिंटा के पटना पहुंचने पर सेल्फी लेने वालों की लगी होड़

डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पटना पहुंची। इस दौरान प्रीति जिंटा के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लग लगी। प्रीति की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गई। 

सोल्जर, लक्ष्य, चोरी चोरी चुपके, कल हो ना हो, फेम प्रीति ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका बिहार से गहरा लगाव है। पटना आकर उन्होंने खुद को खुश बताया।

वहीं, बिहार में कई बार चुनाव कैंपेन में आ चुकी प्रीति ने बताया कि बिहार के लोग काफी अच्छे हैं। यहां आकर उन्हें अपनापन का अनुभव होता है। 

बेली रोड जगदेव पथ पर पिलर संख्या 14 के समीप ज्वेलरी शोरूम श्री हरि ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने नारियल फोड़ कर और रिबन काट कर किया। शोरूम के पास और बेली रोड फ्लाईओवर पर प्रीति की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे। बॉलीवुड अभिनेत्री ने शोरूम के ऑनर सज्जन खेमका को बधाई दी। 

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …