इटावा (डॉ एस बी एस चौहान) : कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटरा बल सिंह में बीते 14 अक्टूबर को महिला की संदिग्ध नृशंस हत्या पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। पुलिस ने मात्र 72 घंटे के अंतराल में इस हत्याकाण्ड का न सिर्फ खुलासा किया बल्कि हत्या का मुख्य आरोपी उसका पति ही मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने पति के साथ ही उसकी सह महिला कर्मी व साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए बताया कि यह हत्याकाण्ड निश्चित रूप से उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। हत्या के उपरान्त उन्होंने इस काण्ड का खुलासा करने के लिए लगातार प्रयास जारी रखे और उसमें बड़ी सफलता भी हासिल हुई।

हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी मृतक दिव्या मिश्रा का पति अजितेश मिश्रा पुत्र प्रमोद मिश्रा निवासी कटरा बल सिंह ही है। जिसने अपने साथी अखिल कुमार सिंह पुत्र निरंजन कुमार सिंह निवासी अमर नगर फरीदाबाद हाल पता बी-1 अजनारा हाउस ग्रेटर नोएडा की मदद से अपनी पत्नी की नृशंस हत्या करवा दी। पत्नी की हत्या के पीछे उसकी सह महिला कर्मी भावना आर्या पुत्री ललित निवासी नेशनल स्टेडियम ग्रेटर नंबर 4 इंडिया गेट के पास नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि भावना आर्या सिर्फ उसके साथ कार्य करती थी और एक साथी के नाते उसके साथ उसका घूमना फिरना भी था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस प्रकरण को खोलने के लिए हर संभव प्रयास किए और डाॅग स्क्वाॅड एवं क्राइम ब्रांच की टीम का सहयोग लेकर प्रकरण का खुलासा किया। बताया कि उपरोक्त तीनों लोगों के पकड़े जाने के उपरान्त यह तथ्य सामने आए कि अजितेश ने अपने साथी अखिल कुमार सिंह को इटावा अपने घर पर पत्नी की हत्या के लिए भेजा था। यहां आने के बाद जब अखिल घर में प्रवेश हुआ तब अजितेश के पिता घर पर मौजूद नहीं थे। पत्नी ने उसे चाय नाश्ता कराया और अपना शादी का एल्बम भी दिखाया लेकिन इसी बीच अखिल का दिमाग परिवर्तित हुआ और उसने दिव्या को मारने से इंकार कर दिया। लेकिन पुनः अजितेश ने उसे मारने के लिए उकसाया। कमरे में एक गुलदस्ता रखा हुआ था उसी गुलदस्ते से अखिल ने दिव्या के सिर पर प्रहार किया और यह प्रहार इतना जबरदस्त हुआ कि कुछ ही देर में वह अचेत हो गई और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। एसएसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !