Breaking News
Home / उ० प्र० / इटावा / प्रभावी साबित हो रही है कोरोना हॉटस्पॉट को सील करने की नीति : यूपी सरकार

प्रभावी साबित हो रही है कोरोना हॉटस्पॉट को सील करने की नीति : यूपी सरकार

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को कहा कि राज्य के 15 जिलों में कोरोना हॉटस्पॉट (अति प्रभावित क्षेत्र) को सील करने की नीति प्रभावी साबित हो रही है और अन्य राज्य भी इसे अपना रहे हैं। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि चार दिन पहले उत्तर प्रदेश ने कोरोना वायरस हॉटस्पॉट को लेकर रणनीति बनाई थी जिसकी देशभर में तारीफ हो रही है। कुछ राज्यों ने इस नीति को अपनाना शुरू कर दिया है।
अवस्थी ने बताया कि 15 जिलों में चिन्हित 125 हॉटस्पॉट से संक्रमण के 329 मामले सामने आए हैं। कुल 2942 संदिग्ध लोगों की पहचान की गई है जिनमें से 2863 लोगों को पृथक किया गया है। हॉटस्पॉट में कड़ाई बरतने का प्रभावी असर हुआ है। इससे वायरस के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी। अवस्थी ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए 61 प्राथमिकी दर्ज की गई है । ज्यादातर मामले बरेली और गाजियाबाद के हैं । तबलीगी जमात से जुड़े 2428 भारतीय नागरिकों की पहचान की गई है जिनमें से 2231 को पृथक किया गया है।
मेरठ में शनिवार की घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस कुछ लोगों को पृथक कराने गई थी। पुलिस दल पर पथराव किया गया जिससे सिटी मजिस्ट्रेट घायल हो गए लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जमात से जुड़े विदेशी नागरिकों को पृथक किया गया है । कुल 259 पासपोर्ट जब्त किए गए हैं । विदेशी नागरिकों में 66 लोग नेपाल से हैं।

Check Also

“आखिरी कॉल में बोली—‘मुझे बचा लो’… तीन महीने की शादी के बाद युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी”

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने …

लालच में अंधा बाप, मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने …

मुजफ्फरनगर में IVF से जन्मीं बछियां, डेयरी क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पशुपालन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की …