Breaking News

यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी करें : डा दिनेश शर्मा

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: सभी माध्यमिक स्कूलों में सुबह 8 से 2 बजे तक व्हाट्सएप के माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी। सभी स्कूल पाठ्यक्रम और समय सारिणी का निर्धारण कर लें। उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों व सभी डीआईओएस को निर्देश दिए कि कक्षा-9 व 11 के विद्यार्थियों के आन-लाइन पंजीकरण के लिए भी जरूरी व्यवस्थाएं कर ली जाएं। वहीं उन्होंने बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के जांचने संबंधी सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी दिए। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बोर्ड परीक्षा-2020 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन करवाने की तैयारी भी शुरू की जाए। 20 अप्रैल के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। जब भी मूल्यांकन शुरू हो उसमें कोरोना संक्रमण के प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों के लिए ड्यूटी पास की व्यवस्था भी की जाये। डा. शर्मा ने निर्देश दिए कि यूपी बोर्ड की वेबसाइट व दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध ई-पाठ्य पुस्तकें व वीडियो डाउनलोड कर स्कूलों व शिक्षकों को उपलब्ध कराया जाए। सभी विषय अध्यापकों द्वारा डाउनलोड ई-पुस्तक-वीडियो को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कम से कम एक दिन पहले विद्यार्थियों को दी जाए। अगले दिन निर्धारित समय पर ग्रुप पर विद्यार्थियों की कठिनाइयों को हल किया जाए और फिर उन्हें गृहकार्य भी दिया जाए। उपमुख्मंत्री ने कहा कि लाकडाउन की अवधि में विद्यार्थियों को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखने के लिये आनलाइन माध्यम से कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। कोरोना से बचाव के लिए 2337 एनसीसी कैडेटों का प्रशिक्षण हो चुका है। डा. शर्मा ने कहा कि भारत सरकार ने आरोग्य सेतु एप लांच किया है। इसका और प्रचार करें। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा अब तक 14.48 लाख बार डाउनलोड करवा लिया गया है। बैठक में प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला, विशेष सचिव राजेश कुमार, उदय भानु त्रिपाठी, कुमार राघवेन्द्र सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …