Breaking News

लखनऊ में बिना हेलमेट स्कूटी पर गई थीं प्रियंका गांधी, कटा 6100 का चालान

लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जिस स्कूटी पर बगैर हेलमेट लगाए बैठी थीं, उसका 6100 रुपए का चालान कटा है। शनिवार को प्रियंका लखनऊ में थीं। जब वे पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने उनके घर जा रही थीं, तब कथित तौर पर पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद प्रियंका गांधी पार्टी के कार्यकर्ता की स्कूटी पर बैठकर एसआर दारापुरी के घर पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका गांधी और स्कूटी चला रहे शख्स ने हेलमेट नहीं पहना था। इसी कारण गाड़ी के मालिक का 6100 रुपए का चालान कटा है। लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने ये चालान काटा है।

दरअसल शनिवार को कांग्रेस पार्टी का 135वां स्थापना दिवस था। इस दिन पार्टी ने कई कार्यक्रम आयोजन किए थे। इसी सिलसिले में प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची थीं। कार्यक्रम के बाद वे नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने जा रही थीं। तभी उत्तर प्रदेश पुलिस ने कथित तौर पर उनसे बदसलूकी की और उन्हें जाने से रोक दिया। इसी के बाद प्रियंका पार्टी के एक कार्यकर्ता के स्कूटी पर सवार होकर दारापुरी के परिजनों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान स्कूटी चला रहे शख्स और प्रियंका गांधी दोनों बगैर हेलमेट के थे। इसी को लेकर लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी के मालिक को 6100 रुपए का चालान भेजा है।

इससे पहले प्रियंका गांधी सीएए प्रदर्शन के दौरान हुए हिंसा के आरोपों में पुलिस हिरासत में रखी गई सामाजिक कार्यकर्ता सदफ जफर के परिजनों से मिलने जा रही थीं। हालांकि यहां भी जाने की पुलिस ने इजाजत नहीं दी। इसके बाद प्रियंका गांधी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ एसआर दारापुरी के पजिनों से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने पुलिस पर गला दबाने का आरोप भी लगाया। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार कर दिया।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …