Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / ईदमिलादुन्नबी पर जुलूसे मुहम्मदी का आयोजन

ईदमिलादुन्नबी पर जुलूसे मुहम्मदी का आयोजन

डेस्क : दरभंगा के बेनीपुर में ईदमिलादुन्नबी परम्पारिक तरीका से रविवार को मनाया गया। इसको लेकर विभिन्न गांवों से जुलूसे मुहम्मदी भी निकाली गयी।

यह आयोजन पैगम्बर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन पर किया गया था। जिसमें बहेड़ा बसुहाम काजियाना सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह करीब आठ बजे झंडा, बैनर, दो पहिया एवं चार पहिया वाहन व लाउडस्पीकर के साथ जुलूसे मुहम्मदी निकाल कर इमामबाड़ा एवं बजरंगबली चौक होते हुए खानकाह पहुंचा।

जहां अन्य स्थान से आये जुलूसे मुहम्मदी के साथ मिल कर आशापुर होते हुए बेनीपुर पहुंचा, वहां वक्ताओं ने नबी की आमद को इंसानियत की भलाई, अमन, भाईचार, इंसाफ एवं प्रेम का कारण बताया। नात ख्वानी एवं सलातो सलाम व फातिहा ख्वानी के बाद प्रसाद स्वरूप छोहाड़ा वितरण के साथ जुलूसे मुहम्मदी के समापन की घोषणा हुई।

जुलूस में मोहम्मद जफरउद्दीन खान, मोहम्मद सफीउद्दीन खान, मो. भोला मोफील कुजरा, मो. रसीद जहां गीर खां आदि शामिल थे।

Check Also

दरभंगा में अल-मंसूर ट्रस्ट की ‘गुफ़्तगू’, ‘कश्मीर का अधूरा सफर’ पुस्तक का लोकार्पण, साहित्यकारों की समकालीन जिम्मेदारियों पर मंथन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक परिवेश को नई …

दरभंगा में पुलिसिंग होगी और मजबूत, एसएसपी ने किए बड़े पैमाने पर तबादले

दरभंगा में एसएसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 पुलिस पदाधिकारियों का विभिन्न थानों …

दरभंगा में सरकारी जमीन घोटाले पर डीएम की बड़ी कार्रवाई : तीन राजस्व कर्मचारी निलंबित, आठ अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। सरकारी भूमि की सुरक्षा, राजस्व अभिलेखों की शुचिता …