Breaking News
Home / दिल्ली / नई दिल्ली / सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या फैसले से नाराज़ जेएनयू छात्रों का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या फैसले से नाराज़ जेएनयू छात्रों का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

डेस्क : दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों को अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय पसंद नहीं आ रहा है.

देश की सर्वोच्च अदालत के फैसले पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा है कि हमारे पास सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय की कॉपी है. हमने अदालत के इस निर्णय को पढ़ा है. इसके कुछ गंभीर पहलुओं पर भी आपस में चर्चा की है. छात्रों ने कहा कि जजमेंट को पढ़ने के बाद हम हैरान हैं कि न्यायपालिका ने हमें कई पहलुओं पर गलत साबित किया है.

प्रदर्शन करते जेएनयू छात्र

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध कर रहे स्टूडेंट्स ने एक सभा की, जिसमें उन्होंने कहा कि वे अयोध्या मामले के फैसले को वो सही नहीं मानते. यूनिवर्सिटी कैंपस में स्थित साबरमती ढाबे के पास हुए इस विरोध प्रदर्शन को जेएनयू के छात्र शरजील इमाम ने लीड किया.

इस मौके पर शरजील ने कहा, ‘हमने इस जजमेंट पर चर्चा के लिए एक मीटिंग आयोजित की है. विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों का कहना था कि ‘हम इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय कैसे हम रिसर्च करने वाले छात्रों को उलझन में डाल रहा है और अब इस फैसले के बाद उन्हें (छात्रों को) संविधान की पढ़ाई किस ढंग से करनी चाहिए.’

Check Also

‘राहुल गांधी न्याय योद्धा हैं’, अलका लांबा का बयान; NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री को घेरा

राहुल गांधी से मिलने पहुंचे देशभर के कार्यकर्ता, अलका लांबा ने बताया “न्याय योद्धा”; NEET …

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

एयरपोर्ट से लापता ‘कद्दू-ब्राउनी’ केस में पुलिस की ढीली जांच पर कोर्ट नाराज़

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो कुत्तों—कद्दू और ब्राउनी—के गायब होने …