भिलाई के एक निजी स्कूल से जुड़ा बच्ची के साथ दुर्व्यवहार का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। नंदिनी थाना क्षेत्र के मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में नर्सरी की एक छोटी बच्ची को ‘राधे-राधे’ बोलना भारी पड़ गया।

बताया जा रहा है कि जुलाई 2025 में हुई इस घटना में स्कूल की प्राचार्य ईला ईवन कौलविन बच्ची के इस शब्द से नाराज हो गईं। आरोप है कि उन्होंने बच्ची को डांटने के बाद उसकी पिटाई की और उसके मुंह पर टेप चिपका दिया, जिससे वह बोल भी न सके।
घटना के बाद जब बच्ची घर पहुंची तो वह काफी डरी हुई थी। उसने अपने परिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्राचार्य के खिलाफ आईपीसी और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया।
हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जांच जारी रखी। अब विभाग ने प्राचार्य पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, जिसकी पुष्टि खुद प्राचार्य ने की है।
इस घटना ने समाज में गहरी नाराजगी पैदा की है। लोगों का कहना है कि बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल गलत है, बल्कि यह उनके मानसिक विकास पर भी बुरा असर डालता है। शिक्षा संस्थानों में इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !