Breaking News

बिहार :: दरभंगा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, दिनदहाड़े लूट रहे शहरवासी

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार के साथ हुई घटना पूरी पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राचार्य विश्वविद्यालय जाने के दौरान लहरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज की ओर से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आकर एक अनजान व्यक्ति ने उनके ड्राइवर को बोला की गाड़ी से तेल लिक कर रहा है, आग लग जाएगी। 

वे दोनों गाड़ी रोककर ड्राइवर और डॉ कुमार उतरकर गाड़ी का मुआयना करने लगे और पीछे से पिछले हिस्से को देखने लगे। इसी बीच उचक्कों ने बोनट खोल दिया और दूसरे गाड़ी की सीट पर बैग लेकर फरार हो गया। इस मामले में प्राचार्य द्वारा थाना को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि बैंक में चेक बुक, पासबुक और कुछ जरूरी कागजात था। थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि आवेदन मिलने के साथ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की तहकीकात करते हुए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। इस मामले को लेकर विपक्षी दलों के राजनीति गलियारों में आक्रोश बढ़ रहा है। लहेरियासराय थानाध्यक्ष के सुस्त रवैये के विरूद्ध आइसा कल उनका पुतला दहन करेगी। यदि इससे भी अपराधी पकड़ से दूर रहेगा तो आगे भी आंदोलन करेगी।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *