Breaking News

यूपी:विवेक तिवारी के घर पहुंचे राजबब्बर, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की पेशकश

यूपी:विवेक तिवारी के घर पहुंचे राजबब्बर, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की पेशकशयूपी:विवेक तिवारी के घर पहुंचे राजबब्बर, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की पेशकश

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर रविवार को विवेक तिवारी के घर गए। वहां उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। यहां से निकलने के बाद राज बब्बर ने कहा कि प्रदेश सरकार का पुलिस पर नियंत्रण नहीं रह गया है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। पुलिस आम निर्दोष नागरिकों का कत्ल कर रही है। ऐसे हालात में मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

एक बार फिर ‘भगवान राम’ की यूपी की सियासत में एंट्री!

राज बब्बर ने इस बात पर हैरानी जताई की इस मामले में दर्ज की गई एफ आई आर से दोनों आरोपी सिपाहियों का नाम गायब है। साथ ही अब तक किसी बड़े अफसर पर कार्रवाई ना होने पर भी उन्होंने राज्य सरकार पर तंज कसा कि, वह अपने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई से भी घबरा रही है जिससे उनके हौसले और बुलंद हो रहे हैं। राज बब्बर के साथ वरिष्ठ नेता जीशान हैदर भी थे।

निचे कमेंट बॉक्स में अपने प्रतिक्रिया जरुर लिखें

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *