Breaking News

बिहार :: रालोसपा का आक्रोश मार्च, नीतीश की पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के लिए कथित रूप से नीच शब्द का प्रयोग करने से पूरा कुशवाहा समाज नाराज है। 

कुशवाहा समाज के लोगों ने आज राजभवन मार्च निकाला। इस दौरान रालोसपा कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

साथ ही राजभवन मार्च करने के दरमियान पटना के डांकबंगला चौराहे पर कुशवाहा समाज के नेताओं और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई। देखते-देखते कार्यकर्ता उग्र हो गए, जिसके बाद पुलिस ने उनपर जमकर लाठियां भांजी। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोटे आई है, जबकि प्रदर्शन लगातार जारी है। पुलिस ने महिलाओं पर भी लाठीचार्ज किया। रालोसपा के कार्यकर्ता नीतीश कुमार के द्वारा उपेन्द्र कुशवाहा के लिए “नीच” शब्द का प्रयोग किये जाने को लेकर बेहद आक्रोशित हैं।  

आपको बता दें कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने पटना में अपने दिल की बात कही थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में उन्होंने कहा कि वो उनसे बहुत आहत हैं। कुशवाहा ने कहा कि उन्हें ‘नीच’ कहे जाने पर वो (नीतीश कुमार) अपने शब्द वापस लें या बन्द कमरे में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सामने समझायें कि आखिर किस संदर्भ में उन्होंने ये बात कही।

Check Also

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *