Breaking News

राँची: बीती रात हुआ निकाह,सुबह में तलाक =दहेज मांगे जाने पर दुल्हन ने तोड़ा रिश्ता, दूल्हे समेत अन्य बारातियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

 

बीती रात हुआ निकाह,सुबह में तलाक
=दहेज मांगे जाने पर दुल्हन ने तोड़ा रिश्ता, दूल्हे समेत अन्य बारातियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
रांची। राजधानी रांची मुख्यालय से करीब 25किलोमीटर दूर पिठौरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात परंपरागत रीति-रिवाज के साथ निकाह हुआ, लेकिन दहेज की मांग किये जाने पर दुल्हन ने रिश्ता तोड़ने का निर्णय लिया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने दूल्हे समेत अन्य बारातियों को बंधक बना लिया और शादी में हुए खर्च को लौटाने की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची के सिकदिरी थाना क्षेत्र से अयूब अंसारी के पुत्र मुमताज अंसारी की बारात पिठौरिया थाना क्षेत्र के चंदवे गांव में आयी,जहां पारंपरिक तरीके से रुख्साना परवीन और मुमताज के बीच 25 अप्रैल की रात 1 बजे निकाह की रस्म अदायगी हुई। इस बीच दूल्हा व उसके परिवार के लोग एक मोटरसाईकिल की मांग दहेज में करने लगे, वहीं लड़की पक्ष के लोगों का कहना था कि शादी के पूर्व ही शर्त और अपने सामर्थ्य के अनुरुप सभी कुछ दिया जा चुका है। यह भी जानकारी मिली है कि दूल्हे को वधु पक्ष की ओर सेएक मोटरसाईकिल ( हीरो पैशन प्रो ) खरीद कर रखा गया था, लेकिन लड़का पक्ष के लोग दूसरे मॉडल (पल्सर) की मोटरसाईकिल की मांग कर रहे थे।
दहेज की मांग को लेकर वर व वधु पक्ष की ओर रात भर विवाद जारी रहा, मामले को बढ़ता देख तड़के करीब 3.30बजे दुल्हन ने स्वयं ही रिश्ता तोड़ने का निर्णय लिया। दुल्हन के फैसले के बाद स्थानीय ग्रामीणों व वधु पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत कई बारातियों को बंधक बना लिया। दहेज की मांग से स्थानीय ग्रामीण इतने नाराज थे कि रिश्ता टूटने के बाद दूल्हा मुमताज अंसारी को ग्रामीणों ने जूते का माला पहना दिया और गले में एक तख्ती लटका दिया, जिस पर लिखा था-’मैं दहेज का लोभी दूल्हा हूं।’ बाद में पुलिस के हस्तक्षेप और दूल्हा पक्ष की ओर से शादी

 

 

Check Also

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

नहाय-खाय के साथ चैती छठ आज से शुरू, 15 अप्रैल को प्रातःकालीन अर्घ्य

डेस्क। रामनवमी से पहले आज यानी 12 अप्रैल से बिहार में आस्था का महापर्व चैती …