Breaking News

बिहार :: किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या

मधुबनी : बिहार में अपराध की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. ताजा मामला मधुबनी का है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी है.घटना के बाद शहर के किराना व्यवसायियों में आक्रोश है.

मिली जानकारी के मुताबिक घटना देर रात मंगलवार की बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक किराना दुकानदार राम विलास कापड़ी देर रात अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, उसी वक्त सुभाष चौक के पास घात लगाये अपराधियों ने उन्हें सीने में गोली मार दी और भाग निकले. बाद में लोगों ने दुकानदार को अस्पताल में भरती कराया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद अनुमंडल अस्पताल में किराना दुकानदार और आम लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी . वहीं, दूसरी ओर गुस्साये लोगों ने शव को शहीद चौक के पास रखकर सड़क जाम कर दिया. हत्या के विरोध में आज बाजार की सभी दुकानें बंद हैं. परिजन के साथ दुकानदार के समर्थन में सभी व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए बाजार को बंद कर दिया है. बुधवार सुबह से ही उचित मुआवजे की मांग और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. सूचना के बाद पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है.

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …